शुक्रवार, 19 जून 2015

सुनो अखिलेश न्याय मत दो लेकिन हजारों जगेन्द्र तैयार कर के गये हैं शहिद भाई जगेन्द्र जी।

शहीद साथी जगेन्द्र जी के फेसबुक पेज का फोटों
जगेन्द्र सिंह भले ही मर गये लेकिन कई नये और पुराने पत्रकारों को रास्ता दिखा कर गये कि आप में वो तागत है कि आप अपनी लेखनी से सत्ता को हिला सकते हैं इन सफेदपोस लोगों के काले कारनामें को उजागर कर सकते हैं आज भले ही पूरे प्रदेश के पत्रकार मृत साथी के साथ खडे हो गये हैं और हत्यारों के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने की मांग कर रहे है लेकिन अभी तक सूबे की अखिलेश सरकार मृत साथी जगेन्द्र जी के हत्यारों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है बल्कि लॉलीपाप रूपी आश्वासन देकर पत्रकारों को शान्त करने की कवायद कर रही है। वहीं अन्य पार्टीयों द्वारा हस्तक्षेप न किया जाना चोर–चोर मौसेरे भाई की कहावत को चरितार्थ कर रही है। इन खादी और खांकी को भले ही सबक सिखाने के लिये कई साथी दृढ प्रतिज्ञा किये हुए हैं लेकिन मीडिया के बाजारीकरण के कारण वे उनके खिलाफ अपनी बेबाक लेखनी को लोगों के सामने प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं और इन खांकी और खादी वस्त्र धारण करने वाले लोगों के साथ मीडिया के मठाधीशों से भी दुश्मनी साध लेते हैं। शहीद जगेन्द्र भाई के साथ भी वैसा ही हुआ क्योंकि कई अखबारों और चैनलों के माध्यम से वे इन हाइब्रीट प्रजाति के लोगों के खिलाफ खबर लिखने का प्रयास किये और अपनी धारदार लेखनी के कारण ही वे शाहजहॉपुर में जाने जाते रहे लेकिन मीडिया के बाजारीकरण का शिकार अन्त में वे हो गये और उनकी काबिलियत ही उनकी दुश्मन बन गयी और वे इनकी नौकरी करना नहीं चाहते थे कारण केवल यह था कि वे अपनी लेखनी को आजादी से लिखना चाहते थे लेकिन यहॉ वह आजादी नहीं मिल पायी और अन्त में वे यह सब छोडकर दुनियॉ के सबसे बडे सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबूक पर शाहजहॉपुर समाचार नाम से अपने द्वारा एक पेज बनाये और उसी से लोगों को सबक सिखाने के लिये तैयार हो गये और कई तथ्यों को इस पेज के माध्यम से भी लोगों के बीच में लाये और धीरे धीर उनके पेज के फालोवर बढ गये और वे लोगों में लोकप्रिय हो गये।
अन्त में खनन पर रोक लगाने के लिये वो अकेले ही दरिन्दों जूझ गये यही बात उन गद्दारों को बुरी लगी और वे जगेन्द्र को सबक सिखाने की ठान लिये और आखिर में उनको अपने रास्ते से हटा ही दिये।

आज शहीद जगेन्द्र जी के हत्या के प्रकरण में देश से लेकर विदेश तक के कलमवीर शोक प्रकठ करते हुए उनके परिवार के साथ न्याय करने की बात कर रहे हैं और यह मामला विश्व पटल पर पत्रत्रकारों के बीच में छाया हुआ है।
इस पूरे प्रकरण के बाद यदि ध्यान दिया जाय तो पत्रकारों को शहीद जगेन्द्र जी ने एक नया रास्ता दिखा दिया है कि आप भले ही अखबार की नौकरी कर रहे हैं लेकिन आप सोशल साईट पर भी अपने आप को जिन्दा रखिये और बे–रोकटोक जमकर निकालिये अपनी भडास‚ बहुत से लोगों को (जो मीडिया के बाजारीकरण के शिकार होकर पत्रकारिता छोड चूके हैं।) यह नया रास्ता भी साबित हो रहा है कि आप अपनी लेखनी को मजबूत करिये सोशल मीडिया के द्वारा उठाईये अपनी आवाज और भ्रष्ट खांकी और खादी धारकों को उनकी औकात याद दिला दीजिए।
प्रवीन यादव "यश" के फेसबुक वाल से साभार

गुरुवार, 18 जून 2015

वाराणसी अंचल समाचार

Mid Day News
1. जंसा थाना क्षेत्र के बेसहुपुर में दबंगो ने रात में डा.राजकुमार यादव के घर व डिस्पेंसरी पर पहुचकर घंटों उत्पात मचाये पुलिस को तहरीर दिया गया पुलिस कर रही खोजबीन।

2.लंका थानाक्षेत्र से पुलिस ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके पास से चोरी की 2 बाइकें और लाखों के जेवर बरामद।

3.राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक आज वाराणसी में की जायेगी। बैठक में हिंदुत्व के साथ आर्थिक और सामाजिक मुद्दो पर चर्चा किया जायेगा। संघ के कई वरिष्ठ लोग भी बैठक में लेंगे हिस्सा माना जा रहा हे 2017 विधानसभा चुनाव पर किया जायेगा मन्त्रणा।

4. मोहल्ला अस्सी फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद से उसका वाराणसी में जमकर विरोध किया जा रहा है, लोगों नें बताया कि अभद्र शब्दों सहित गाली गलौज को काशी की संस्कृति बताया गया है। ज्ञात हो कि 28 जून का रिलीज होने वाली इस फिल्म में सनी देओल, साथी तंवर और रवि किशन आदि लोग मुख्य भूमिका में हैं।

5.सारनाथ थानान्तर्गत लेढूपुर पॉवर हाउस में बिजली का कार्य करते समय दो बिजली कर्मचारी झुलसे। एक की हालत गंभीर नीजी चिकित्सालय में चल रहा है इलाज।

6. जंसा के हाथी बाजार में एक कान्वेंट स्कूल का कैशियर छात्रो से लिए फ़ीस के साथ प्रबंधक का बारह हजार रुपया लेकर फरार,मांगने पर प्रबन्धक को दी जान से मारने की धमकी,थाने पर तहरीर।
7. कपसेठी थानाक्षेत्र के बरकी में शरारती तत्वों द्वारा तालाब में जहर छोड़ दिए जाने से पांच कुंतल मछलिया मरी, अज्ञात लोगों के खिलाफ कपसेठी थाने में तहरीर दिया गया।

आज से फिर प्रारम्भ कर दिया गया वाराणसी अंचल समाचार

लगभग दो वर्ष पहले वाराणसी अंचल समाचार को प्रारम्भ किया था आवश्यकता के अनुरूप मात्रा में जानकारी न हो पाने के कारण छोड़ दिया लेकिन अब ​कुछ साथियों का सहयोग मिला जिसके चलते हौसला फिर से बढ़ गया है, फिर से नयी सोच, नयी उम्मीद के साथ वाराणसी अंचल समाचार को प्रारम्भ किया जा रहा है जय हो आपकी................